अजय देवगन को घमंडी समझती थी काजोल, गुपचुप शादी कर दिया बॉलीवुड इंडस्ट्री को हैरान

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) 2 अप्रैल को 52 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर है, तो वहीं उनकी मां वीणा फिल्म निर्माता है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सिल्वर बीच हाईस्कूल जुहू से की और ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से किया। बॉलीवुड में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस काजोल के साथ काफी पसंद की जाती है।
अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में आई फिल्म 'हलचल' में नजर आई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म से ही दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई थी। तब काजोल फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के जरिए बड़ी स्टार बन गईं थी। दोनों की नजदीकियां उस वक्त और बढ़ गई, जब दोनों को फिल्म 'प्यार तो होना ही था' का ऑफर मिला। फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन दोनों ने अपनी मोहब्बत का इजहार किया और शादी करने का फैसला किया।
साल 1999 में दोनों ने महाराष्ट्रियन तरीके से शादी कर ली, लेकिन अजय देवगन के अफेयर के चर्चे खूब रहे है। उनका कई टॉप हीरोइनों के साथ नाम जुड़ चुका है। इसमें करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेस शामिल है। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने अपने लवस्टोरी के बारे में बताया था- 'मैं बहुत चुपचाप रहता था काजोल समझती थी कि मैं घमंडी हूं हम दोनों बहुत कम बातें करते थे लेकिन धीरे से बात शुरू हुई और फिर हम आगे बढ़े हम दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया पहले हम दोस्त बने और फिर एहसास हुआ कि हमें शादी कर लेनी चाहिए।'
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS