Housefull 4: अक्षय कुमार का लुक कर रहा ट्रेंड, बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के लुक से हो रही तुलना

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) के प्रमोशन में जुटे हुए है। अक्षय कुमार के साथ उनकी स्टार कास्ट भी साथ नजर आती है। 'हाउसफुल 4' (Housefull 4 Look) में अक्षय कुमार गंजे लुक में है.. ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उनके इस लुक की तुलना बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लुक से हो रही है। आपको बता दें कि बाजीराव मस्तानी फिल्म में रणवीर सिंह भी गंजे लुक में नजर आए थे।
वहीं फिल्म 'हाउसफुल 4' में मुख्य किरदार निभाने वाले रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अक्षय कुमार के लेट होने की बात कह रहे है। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और सुबह जल्दी उठने की आदत के लिए जाने जाते है। इस बात को लेकर रितेश देशमुख और बॉबी देओल ने एक वीडियो के जरिए उनकी पोल खोल दी।
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
दरअसल, अक्षय कुमार ने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में प्रमोशन के लिए सुबह शूटिंग करने की रिक्वेस्ट की थी। जिसके चलते सभी टीम को सुबह जल्दी शो के सेट पर पहुंचना था। लेकिन अक्षय कुमार के अलावा सेट पर सभी टाइम से पहुंच गए। इसी बात का फायदा उठाते हुए रितेश और बॉबी ने एक वीडियो बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।
View this post on InstagramKahan hai @akshaykumar ??? #Housefull4
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on
वीडियो में दोनों कहते नजर आ रहे है कि 'वो कपिल शर्मा शो के सेट पर है... यहां सिर्फ वो दोनों ही है..'.. उन्होंने आगे अक्षय कुमार को ताना मारते हुए कहा- ' जो हमेशा इंटरव्यूज में कहते है कि वो पंक्चुअल है, ये सभी अफवाह है... ये सब झूठ है.. झूठा है अक्षय कुमार'.. आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), बॉबी देओल (Bobby Deol), कृति सेनन (Kriti Sanon), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अहम रोल में है। ये फिल्म में 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS