आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट फिक्स, जानें कब होगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट फिक्स हो गई है।
बता दें कि दोनों की शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं और इस बार फिर से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट पक्की होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 दिसंबर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद दोनों की शादी होगी। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 'ओपन' मैगजीन में राजीव मसंद के कॉलम के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने 2 साल की रिलेशनशिप के बाद इसी वर्ष दिसबंर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
घरवालों ने पक्की की डेट?
आपको बता दें कि बीच-बीच में रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियों की खबरें आती रही हैं। इस बार घरवालों दोनों की शादी की डेट फिक्स करके करीबियों को इसकी खबर भी कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS