Boyfriend रणबीर कपूर को हुआ कोरोना तो उदास आलिया भट्ट ने Birthday सेलिब्रेट करने से कर दिया मना

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का 15 मार्च को 27वां जन्मदिन है, लेकिन वो ये जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करेंगी। वजह है कि उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर.. रणबीर कपूर कोरोना वायरस के शिकार हो चुके है और घर में क्वारंटाइन में है। इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने दी। जिसके चलते आलिया रणबीर को काफी मिस कर रही है। वो इस बार रणबीर के बिना अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करना चाहती।
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में आलिया रणबीर कपूर का हाथ पकड़े नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा- 'मैं बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं', आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की जोड़ी बहुत ही जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएगी। आलिया की बात करें तो आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर में हुआ।
महेश भट्ट गुजराती मूल के ब्राह्मण है तो वहीं उनकी माता जर्मन मूल की भारतीय कश्मीरी है। आलिया भट्ट के पास भारतीय की नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्होंने ब्रिटेन की नागरिता ली है। आलिया भट्ट ने सिर्फ स्कूलिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद वो सीधे बॉलीवुड में आ गई। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'संघर्ष' से की थी। इस फिल्म उन्होंने प्रीति जिंटा का बचपन का रोल अदा किया था।
बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिध्दार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट रही। जिसके बाद उनका करियर का पहिया तेजी से दौड़ चला और उन्हें कई शानदार फिल्में ऑफर हुई। जिसमें 'हाइवे', 'टू स्टेट्स', 'हम्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'गली बॉय', 'डियर जिंदगी', 'राजी', 'कलंक' जैसी फिल्में शामिल है। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी काफी चर्चाओं में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS