टूट गया आलिया का दिल, दो साल तक डेट करने के बाद रणबीर कपूर ने किया ब्रेकअप

रणबीर कूपर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में है। खबर है कि दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए है। आलिया और रणबीर के ब्रेकअप के खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने आलिया से हाल ही में ठीक बर्ताव नहीं किया जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन खबरों ने और तेजी तब पकड़ ली, जब रणबीर कपूर आलिया के बर्थ डे पर नहीं पहुंचे।
बताया जाता है कि दोनों की अफेयर की खबरें 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आना शुरू हो गई थी। इस फिल्म के जरिए दोनों बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में दिखाई देंगे। अपने रिश्ते को लेकर आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) ने कई बार अवॉर्ड शो के दौरान भी जिक्र किया, लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी भी रिश्ते को कबूल नहीं किया। फरवरी में अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे।
Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट के अंदाज में बोले ये दमदार डायलॉग्स, दोस्तों में बनाए अपना स्वैग
आलिया और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। आलिया जल्द ही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे है। इस फिल्म की कहानी वेश्या की जिंगदियों पर बेस्ड है। ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे। ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर पहली बार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS