अमिताभ बच्चन की नातिन आधी रात को भेजा जावेद जाफरी के बेटे को मैसेज, गुपचुप चल रहा प्यार का चक्कर !

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सुर्खियों में बने हुए है। कभी वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती है। नव्या नवेली नंदा का नाम जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात नहीं की और खुद को अच्छे दोस्त बताते रहे है।
मिजान जाफरी को अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने आधी रात को मैसेज भेजा, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मौका मिजान जाफरी के बर्थडे का था। नव्या ने आधी रात को मिजान को बर्थजे विश किया। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मिजान की एक ड्रीमी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मिजान'.. नव्या की इस पोस्ट पर मिजान ने रिएक्ट किया और एक दिल वाला इमोजी शेयर किया।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनको पोस्ट पर अक्सर मिजान के कमेंट देखने को मिल जाते है। आपको बता दें कि मिजान जाफरी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सेहगल के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म को ठीकठाक फीडबैक मिला। मिजान अब प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' के सीक्वल 'हंगामा 2' में नजर आने वाले है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS