मां बनने के बाद इंस्टाग्राम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, शुरुआत बेटी #Vamika संग फोटो से की

अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद इंस्टाग्राम पर लौट आई है। इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी बेटी की फोटो शेयर करके की। हालांकि फोटो में बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे है। 11 जनवरी 2021 को विरुष्का के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट ने मीडिया से प्राइवेसी रखने की अपील की थी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से विनती की, कि वो उनकी बेटी की फोटो क्लिक न करें।
ऐसे में फैंस उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेताब थे। अनुष्का ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों बच्ची को प्यार करते नजर आ रहे है। अनुष्का ने बेटी को गोद में उठाया हुआ है, तो वहीं विराट अपनी बेटी को निहार रहे है। इस पोस्ट के जरिए अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। चलिए आपको इस नाम का मतलब बताते है। 'वामिका' का मतलब होता है 'देवी दुर्गा', देवी दुर्गा को 'वामिका' भी कहा जाता है।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।' अनुष्का शर्मा की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। अनुष्का के इस पोस्ट पर पति विराट कोहली ने कमेंट किया- 'एक फ्रेम में पूरी दुनिया'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS