अनुष्का शर्मा के जेठ ने शेयर की बेबी गर्ल की पहली झलक, ननद ने किया वेलकम

अनुष्का शर्मा के जेठ ने शेयर की बेबी गर्ल की पहली झलक, ननद ने किया वेलकम
X
अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से बधाइयों को दौर जारी है। लगातार इंटरनेट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल की पहली झलक तेजी से वायरल हो रही है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब माता-पिता बन गए है। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से बधाइयों को दौर जारी है। लगातार इंटरनेट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल की पहली झलक तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये वाकई अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के जेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।

अनुष्का शर्मा के जेठ और विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में बच्ची के पैर नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विकास कोहली ने कैप्शन में लिखा- 'खुशियां भर कर आई है... घर में परी आई है।' विकास कोहली के इस वीडियो को फैंस बच्ची की पहली झलक मान रहे है। वहीं अनुष्का की ननद भावना कोहली ने भी उन्हें बधाइयां दी है।

भावना कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- 'तुम्हारी बुआ बेहद खुश है, सुंदर छोटी सी परी... बधाई हो विराट और अनुष्का' आपको बता दें कि बेबी गर्ल होने की जानकारी विराट ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी थी। विराट ने ट्वीट में लिखा- 'हम दोनों को ये बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है। ये हमारा सौभाग्या है कि हमें इस जिंदगी का ये अध्याय अनुभव करने को मिला। हम जानते है कि आप ये जरुर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।'

Tags

Next Story