नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं अनुष्का शर्मा, इसलिए अपने खाने में ये चीज जरुर करती थीं शामिल

Anushka Sharma Delivery: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने। उनकी घर बेटी ने जन्म लिया। बताया जा रहा है कि अनुष्का की नॉर्मल डिलीवरी हुई। अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। अनुष्का नॉर्मल डिलीवरी चाहती थी। इसके लिए वो डॉक्टर्स की बताई हुई दवाइयां तो ले ही रही थी। साथ में योगा और अपने खानपान पर भी ध्यान दे रही थीं। अनुष्का ने नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान कई चीजों का सेवन किया।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए नौंवा महीना बेहद खास होता है। अनुष्का ने भी इस खास महीनों में हर एक चीज का ध्यान रखा। प्रेग्नेंसी में अदरक और लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए वो सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाती थी। इससे बीमारियों का खतरा कम और सर्विक्स खुलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, वो अदरक की चाय या अदरक को पानी में उबालकर गुनगुना कर पानी पीती थी।
यही नहीं, अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के अजवाइन के लड्डू और गोंद के लड्डू से भी दोस्ती की। अजवाइन और गोंद शरीर को ताकत देता है। सर्दी और ऊपर से प्रेग्नेंसी... ऐसे में बच्चे पर बुरा असर न पड़े। इसके लिए अनुष्का दिन में कई गिलास गुनगुना पानी पीती थी। इसके अलावा, गर्म दूध में खजूर डालकर खाया करती थीं। अनुष्का ने ब्रोकोली भी खूब खाई। इसके अलावा, एक जरुरी चीज... जिसे अनुष्का ही नहीं बल्कि करीना कपूर खान समेत तमाम प्रेगनेंट महिलाएं सबसे ज्यादा सेवन करती है... वो है 'घी', प्रेग्नेंसी में घी खाना बेहद लाभदायक होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS