डॉक्टर्स ने किया मना, बावजूद इसके डिलीवरी से पहले गोल-गप्पे खा रही अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस महीने मां बन जाएंगी। वो इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। अनुष्का की डिलीवरी के डेट नजदीक होने के कारण विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के टूर को छोड़ दिया है और वापस लौट आए है। अनुष्का रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के क्लीनिक जा रही है। अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अनुष्का ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी अपलोड की है। जिसमें वो गोलगप्पे की खाती हुई नजर आ रही है।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गोल-गप्पे की फोटो शेयर करके बताया कि वो घर पर बैठकर गोल-गप्पे खा रही है। हाल ही में रेगुलर चेकअप के लिए जाती हुईं अनुष्का स्पॉट हुईं थी। उनके साथ पति विराट कोहली भी थे। विराट ने ग्रे टी-शर्ट और पैंट पहनी थीं। वहीं अनुष्का का ओवरसाइज्ड टी-शर्ट लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। अनुष्का शर्मा की ये फोटो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आप देख सकते है कि अनुष्का शर्मा ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट के साथ नाइकी के वाइट स्नीकर्स पहने हुए थे।
पिछले दिनों अनुष्का और विराट की साथ में बालकनी में ब्रेकफास्ट करते हुए फोटो सामने आई थीं। आपको बता दें कि अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि डिलीवरी के बाद वो जल्द से जल्द काम पर लौटने की कोशिश करेंगी। हालांकि अभी तक अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। पिछली बार अनुष्का 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थीं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS