अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को गोद में उठाया, घबरा कर कैप्टन बोले- 'ओ तेरी...'

लोगों को अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और विराट कोहली की जोड़ी काफी पसंद है। दोनों का अंदाज लोगों के दिल को छू जाता है। अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने पति विराट कोहली को गोद में उठाती नजर आ रही है। ये वीडियो अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते है कि विराट कोहली (Virat Kohli) किसी से बात कर रहे है। इस दौरान अनुष्का पीछे से उन्हें गोद में उठा लेती है। अनुष्का को ऐसा करता देख विराट हैरान रह जाते है और उनके मुंह से झट से 'ओ तेरी...' निकलता है। विराट अनुष्का को ये दोबारा करने के लिए बोलते है। अनुष्का विराट को फिर से अपनी बाहों में जकड़कर उठा लेती है।
आपको बता दें कि हाल ही में बिग बी ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर एक मीम शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा- 'अनुष्का के पास ह्यूज अपार्टमेंट है'... यानी 'अनुष्का के पास विराट खोली है।'... अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा। मां बनने के बाद अनुष्का अब अपने काम पर लौट आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS