डिलिवरी से चंद दिनों पहले अनुष्का शर्मा ने पहनी महंगी ड्रेस, कीमत इतनी कि आप खरीद लोगे दो नए स्मार्ट फोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जल्द ही मां बनने वाली है। वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही है। उनकी डिलीवरी किसी भी दिन हो सकती है। वो लगातार रुटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जा रही है। रेगुलर चेकअप के लिए अनुष्का एक बार फिर स्पॉट हुईं। उनके साथ पति विराट कोहली भी थे। विराट ने ग्रे टी-शर्ट और पैंट पहनी थीं। वहीं अनुष्का का ओवरसाइज्ड टी-शर्ट लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था।
अनुष्का शर्मा की ये फोटो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में आप देख सकते है कि अनुष्का शर्मा ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट के साथ नाइकी के वाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि अनुष्का शर्मा की इस टीशर्ट की कीमत... अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते है। इस टीशर्ट की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे और शायद यकीन भी करना आपके लिए मुश्किल हो।
अनुष्का शर्मा ने जिस ब्लैक टी-शर्ट ड्रेस को पहना हुआ है, वो पेरिस फैशन लेबल MM6 By Maison Margiela से है। ये टीशर्ट पूरी तरह से कॉटन फैब्रिक है। फैशन वेबसाइट पर आपको ये ड्रेस बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। इस टीशर्ट का हर साइज वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस टीशर्ट को अपना बनाने के लिए आपको जेब से 20,000 से 25000 हजार रुपए तक खर्च करने होंगे। जी हां, अनुष्का की ये ड्रेस 25 हजार रुपए की है। अगर आपको अनुष्का का ये लुक अपनाना है, तो इतने पैसे खर्च करने होंगे।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS