अनुष्का शर्मा का ये लुक पाने के लिए बेचनी पड़ जाएगी आपको अपनी लग्जरी कार, कीमत जमा-पूंजी के बाहर

अनुष्का शर्मा का ये लुक पाने के लिए बेचनी पड़ जाएगी आपको अपनी लग्जरी कार, कीमत जमा-पूंजी के बाहर
X
पार्टी में जहां करीना कपूर खान और नताशा दलाल ने प्रिस्टिन वाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, तो वहीं अनुष्का शर्मा चारकोल ग्रे रंग की ड्रेस पहनी थी। अनुष्का शर्मा की ड्रेस पर सबकी निगाहें टिक गई थी।

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेबी गर्ल को जन्म दिया। जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला अभी तक बंद नहीं हुआ है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे है। अनुष्का शर्मा का ये साल काफी लकी है। साल 2021 का आगाज ही अनुष्का शर्मा ने शानदार तरीके से की थीं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो 31 दिसंबर 2020 की है।

आपको बता दें कि 31 दिसंबर को अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से साथ स्विट्जरलैंड के जीस्टाड पैलेस में थीं। जहां उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की पार्टी रखी। इसमें करीना कपूर खान, सैफ अली खान, वरुण धवन और नताशा दलाल शामिल हुए थे। इस पार्टी में जहां करीना कपूर खान और नताशा दलाल ने प्रिस्टिन वाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, तो वहीं अनुष्का शर्मा चारकोल ग्रे रंग की ड्रेस पहनी थी। अनुष्का शर्मा की ड्रेस पर सबकी निगाहें टिक गई थी।


अनुष्का शर्मा की इस ड्रेस को रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया था। चारकोल ग्रे आउटफिट के साथ अनुष्का ने नेकपीस पहना हुआ था। अनुष्का शर्मा का ये लुक दिखने में जितना आर्कषक था, उतना महंगा भी था। इस लुक को पाने के लिए आपको अपनी घर की लग्जरी कार बेचनी पड़ जाएगी। फिर भी आप इस लुक को पूरी तरह से नहीं अपना पाओगे। दरअसल, अनुष्का के इस गाउन की कीमत ढाई लाख रुपए से कही ज्यादा है, तो वहीं हील्स की कीमत होश उड़ाने वाली है। हील्स की कीम लगभग चार लाख रुपए यानी 380,00 रुपए है।

Tags

Next Story