अनुष्का शर्मा ने करीना कपूर खान और तैमूर पर कसा तंज, सुन आप भी रह जाओगे हैरान

अनुष्का शर्मा ने करीना कपूर खान और तैमूर पर कसा तंज, सुन आप भी रह जाओगे हैरान
X
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने आने वाले बच्चे को लेकर की गई प्लानिंग के बारे में बात की। अनुष्का शर्मा ने जो कहा, लोग उसे करीना कपूर खान और तैमूर से जोड़कर देख रहे है।

अनुष्का शर्मा बहुत जल्द मां बनने वाली है। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा की डिलिवरी जनवरी में होगी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का अपने काम के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में अनुष्का अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने आने वाले बच्चे को लेकर की गई प्लानिंग के बारे में बात की। अनुष्का शर्मा ने जो कहा, लोग उसे करीना कपूर खान और तैमूर से जोड़कर देख रहे है। चलिए आपको बताते है कि अनुष्का ने इंटरव्यू में क्या कहा। अनुष्का ने इंटरव्यू में कहा- 'मैं प्राइवेसी मेंटेन रखना चाहती हूं। हमने इसके बारे में बहुत सोचा.. हम नहीं चाहते कि हमारा बच्चा लोगों की नजरों में बना रहे। हम उसे पब्लिक आई में बड़ा करना नहीं चाहते। हमारे बच्चे को सोशल मीडिया में एंगेज करने की कोई प्लानिंग नहीं है।'


आपको बता दें कि करीना कपूर खान के बेटे तैमूर से लेकर शाहीद कपूर के बच्चे जैन-मीशा सभी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे में अनुष्का का ये बयान लोगों को करीना कपूर खान और तैमूर से जोड़कर देखने को मजबूर कर रहा है। लोगों का कहना है कि भले ही अनुष्का शर्मा ने करीना कपूर का नाम न लिया, लेकिन उनका तंज उन्हीं पर था। हाल ही में अनुष्का शर्मा का शीर्षासन करते हुए एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें विराट कोहली भी नजर आए थे।

Tags

Next Story