मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने 4 करोड़ की कार से किया सफर, पोज देने पर हैरानी में फैंस

मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार स्पॉट हुईं। अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ बांद्रा में नजर आई। दोनों का साथ देख फोटोग्राफर्स भी उन्हें फॉलो करने लग गए। फोटोग्राफर्स के सामने अनुष्का शर्मा ने विराट संग खूब पोज दिए। अनुष्का और विराट की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनुष्का और विराट ने कोरोना के चलते सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना हुआ था।
बताया जा रहा है कि दोनों अपनी बेटी को लेकर बांद्रा में चेकअप के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। पोज देने पर फैंस ने हैरानी जाहिर की। फैंस का कहना है कि अनुष्का को बेटी को जन्म दिए हुए करीब 10 दिन ही हुए है, और ऐसे में अनुष्का बिल्कुल फिट नजर आ रही है। अनुष्का जहां डेनिम लुक में नजर आई तो वहीं विराट कोहली ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। फोटो को ध्यान से देखें तो आपको अनुष्का और विराट के पीछे खड़ी लग्जरी कार भी नजर आएगी।
इसी कार में अनुष्का और विराट अपनी बेटी का चेकअप निकले थे। घर से क्लिनिक का सफर अनुष्का शर्मा ने इसी 4 करोड़ की कार से पूरा किया। आपको बता दें कि कि ये 'Bentley' कार है। जिसकी भारतीय बाजारों में कीमत 4 करोड़ रुपए है। अनुष्का और विराट के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है। आपको बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। बेटी होने की जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दी थी। साथ ही उन्होंने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की भी अपील की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS