बेबी 'अनवी कोहली' के लिए विराट कोहली ने ट्विटर बायो पर लिखी खास बात, Proud फील कर रही अनुष्का शर्मा

बेबी अनवी कोहली के लिए विराट कोहली ने ट्विटर बायो पर लिखी खास बात, Proud फील कर रही अनुष्का शर्मा
X
पिता बनकर विराट कोहली ने सबसे पहले अपने ट्विटर का बायो चेंज किया है। विराट कोहली का ये बायो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया। दोनों ने फोटोग्राफर्स से उनकी बेटी की फोटो न खींचने की अपील की है। विरुष्का ने कहा कि उम्मीद है आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे। बेटी के पिता बनने के बाद विराट कोहली काफी प्राउड फील कर रहे है। पिता बनकर विराट कोहली ने सबसे पहले अपने ट्विटर का बायो चेंज किया है। विराट कोहली का ये बायो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विराट कोहली ने ट्विटर बायो में खुद को प्राउड पिता और पति लिखा है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पैटरनिटी लीव ली हुई है। वो दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया दौरे से आए गए थे। अब वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल कर रहे है। इससे पहले विराट ने ट्वीट में लिखा- 'हम दोनों को ये बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का ये अध्याय अनुभव करने को मिला। हम जानते है कि आप ये जरुर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।'


जन्म के कुछ मिनटों बाद ही विराट ने बेटी का 'अनवी' कहकर बुलाया। मम्मी-पापा बने अनुष्का और विराट ने पहले ही 'Anvi' नाम चुन लिया था। चलिए आपको इस नाम का मतलब समझाते है। 'Anvi' नाम रखने के पीछे बड़ा कारण है। 'Anvi' अनुष्का और विराट के नामों से निकला एक शब्द है। Anuska के नाम से 'An' और Virat के नाम से 'Vi' शब्दों को निकाल कर नाम बना है- 'Anvi'.... ये नाम देवी लक्ष्मी के अनेक नामों में से एक है। अनुष्का और विराट की ये पहली संतान है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे है।

Tags

Next Story