Army Day 2020: आज भी हर हिंदुस्तानी की पसंद है ये 5 बॉलीवुड फिल्में, देख जिसे बढ़ जाता है जोश और जज्बा

Army Day 2020: आज भी हर हिंदुस्तानी की पसंद है ये 5 बॉलीवुड फिल्में, देख जिसे बढ़ जाता है जोश और जज्बा
X
Army Day 2020: आर्मी डे (Sena Diwas 2020) के मौके पर ये पांच बॉलीवुड फिल्में (Bollywood Movies) आप जरूर देखें। इन बॉलीवुड फिल्मों के जरिए आप भारतीय सेना को और करीब से जान पाएंगे। फिल्म देखने देश भक्ति के प्रति जोश और जज्बा बढ़ाती हैं।

15 जनवरी को देश भर में आर्मी डे (Army Day 2020) मनाया जाता है। इस दिन जनवरी 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारत सेना की कमान ली थी। हर साल 15 जनवरी (Sena Diwas 2020) को सेना के अलग-अलग रेजिमेंट की परेड होती है और झांकियां निकाली जाती हैं। केएम करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। केएम करियप्पा ने 1947 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में इंडियन आर्मी को कमांड किया था। ये दिन हमारे देश के जवानों को सम्मानित करने के लिए (Indian Army Day 2020) मनाया जाता हैं। इस दिन आप भारतीय सेना पर बनीं ये पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में जरूर देखें।


बॉर्डर (Border)- 'बॉर्डर' फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुई 'लोंगेवाला की लड़ाई' पर बेस्ड फिल्म है। इस लड़ाई की सबसे खास बात ये थी कि इस पूरी लड़ाई में भारतीय सेना के केवल दो जवान ही शहीद हुए थे। इस लड़ाई की खासियत को याद रखते हुए बॉर्डर फिल्म बनायीं गई, जो अब हर भारतीय जवान की पसंद है।


एलओसी कारगिल (LOC: Kargil) - एलओसी कारगिल फिल्म जवानों की शहादत को याद दिलाती है। फिल्म में 32 एक्टर्स, 1000 आर्मी मेन, 12 होटल, पूरी फिल्म में करीब 15 लाख लोगों का इस्तेमाल किया गया। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी तो नहीं लेकिन सबसे बड़ी फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म में सुनील शेट्टी ने जूनियर कमिशंड ऑफिसर संजय कुमार का किरदार अदा किया तो वहीं सैफ अली खान कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन अनुज नैय्यर का किरदार निभाया।


उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)- 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म की कहानी 'सर्जिकल स्ट्राइक' के ऊपर है, जो भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार पाकिस्तानी आतंकवादियों के ऊपर की थी। इस फिल्‍म में विक्‍की कौशल और यामी गौतम अहम किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, कीर्ति कुल्‍हारी, और मोहित रैना भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म पिछले साल 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की।


टैंगो चार्ली (Tango Charlie) - ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म के डायरेक्टर मणि शंकर थे। फिल्म में अजय देवगन, बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, तनीषा, नंदना सेन और सुदेश बैरी लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी तरुण चौहान और उनके सीनियर मोहम्मद अली की कहानी पर आधारित है। फिल्म बेहद शानदार है।


लक्ष्य (Lakshya)- साल 2004 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' रिलीज हुई। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है, जो पढ़ाई पूरी तो कर चुका हैं, लेकिन करियर तय नहीं कर पाता, आखिर में वो सेना में भर्ती होता है। फिल्म की कहानी 1999 में कारगिल वार को दिखाती है। फिल्म में निर्देशक फरहान अखतर ने किया। फिल्म में ऋतिक के अलावा, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन है।

Tags

Next Story