Nitin Desai Sucide Case: नितिन की पत्नी ने 5 लोगों पर कराई FIR, आमिर बोले- काश मैं मदद कर पाता

Nitin Desai Sucide Case: दिवंगत आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Art Director Nitin Desai) के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है। नितिन की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत खालापुर थाने में की गई है। नेहा ने मुंबई पुलिस को बताया कि ईसीएल फायनेंस कंपनी और एडलवाइज ग्रुप के अधिकारी कर्ज वसूली को लेकर लगातार उनके ऊपर दबाव डाल रहे थे। खालापुर पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच खालापुर पुलिस कर रही है।
बता दें कि 2 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे ये खबर आई की बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन की खुदकुशी की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि नितिन आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। नितिन के फिल्म स्टूडियो से पुलिस को रिकॉर्डिंग सुसाइड नोट यानी कुछ क्लिप भी लगी है, जिसकी जांच की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि क्लिप में नितिन की खुदखुशी की वजह का पता लग सकता है। रिकॉर्डिंग में उन्होंने अपने एनडी स्टूडियो को उनसे दूर न करने का भी जिक्र किया है। साथ ही कहा है कि उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो में ही किया जाए।
Also Read: सुशांत सिंह राजपूत से लेकर नितिन देसाई तक, इन फिल्मी हस्तियों ने की आत्महत्या
अंतिम संस्कार में शामिल हुए आमिर खान
शुक्रवार शाम को उनके फिल्म स्टूडियो में ही नितिन देसाई का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें फिल्म अभिनेता आमिर खान, निर्देशक आशुतोष गोविरकर और अभिनेता मनोज जोशी से लेकर कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई। आमिर खान (Actor Amir Khan) ने नितिन देसाई की अर्थी के आगे हाथ जोड़कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आमिर ने नितिन के परिवार वालों को ढाढस बंधाया और कहा- "यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा कैसे हो गया। मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। काश उसने ऐसा नहीं किया होता और मैं मदद के लिए पहुंच गया होता। यह बहुत दुखद है, हमने एक ऐसे शख्स को खो दिया, जो बेहद प्रतिभाशाली था।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS