Sapna Choudhary Ke Gana: नीले दामन में सपना चौधरी लगी बहुत ही बढ़िया, बागड़ो पर मिले 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज

हरियाणा क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने बड़े ही मजेदार होते हैं। हर गाने में सपना का डांस एकदम जबरदस्त होता है। उनका कोई भी गाना आते ही हिट हो जाता है। हाल ही में सपना का गाना 'बागड़ो' (Bagdo) बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने ने सपना के सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए एक अलग ही लेवल सेट किया है। सपना के इस गाने को अब तक 7140236 बार देखा जा चुका है। यहां देखिए सपना का सॉन्ग...
'बागड़ो' गाने में सपना चौधरी का डांस एक दम कमाल है। वहीं नीले दामन मे सिर पर मटका रखी हुई सपना बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। सपना के इस गानें में अपने सुरों से रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) ने सजाया है। वही इस गाने को लिखा फरिस्ता (Farista) ने है। इस गानें को कम्पोज़ गुलशन म्यूज़िक ने किया है। सपना चौधरी का 'बागड़ो नाची सावन में' गाना सावन में लोगों को खूब लुभा रहा है। जब से ये गाना रिलीज हुआ है तभी से 'बागड़ो' सॉन्ग टॉप 10 में ट्रेंडिंग है। सारे ही गानों की तरह सपना चौधरी ने इस गानें में भी कमाल की एक्टिंग स्किल्स दिखायी हैं।
सपना चौधरी के बारें में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के ऑर्केस्ट्रा के साथ की थी। वह अपनी स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर के भी काफी मशहूर रही हैं। सपना के कुछ गानें ऐसे होते हैं जो उनके फैंस हमेशा ही पसंद करते हैं। वैसे फैंस उनकी डांस परफॉर्मेंस को बहुत पसंद करते हैं। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो सपना ने साल 2020 की जनवरी में शादी कर के अपने सारे फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने मशहूर सिंगर वीर साहू (Veer Sahu) के साथ शादी की है। 4 अक्टूबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद से सपना ने वापस से अपने गानों के साथ धूम मचा दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS