क्या दीपिका ही होंगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा की हिरोइन, पढ़िए पूरी खबर

क्या दीपिका ही होंगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बैजू बावरा की हिरोइन, पढ़िए पूरी खबर
X
दीपिका और संजय ने 'गोलियों की रास लीला राम लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela), 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) और 'पद्मावत' (Padmaavat) में साथ काम किया। तीनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थी। अब खबरें है कि दोनो चौथी फिल्म बैजू बावरा(Baiju Bawra) में साथ काम करने की तैयारी में हैं।

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali) अपने बड़ी बजट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। संजय लीला भंसाली ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इन सारी फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा भी हैं। दीपिका और संजय ने 'गोलियों की रास लीला राम लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela), 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) और 'पद्मावत' (Padmaavat) में साथ काम किया। तीनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही और साथ ही बॉक्स आफिस पर भी खूब कमाई की थी। अब खबरें है कि दोनो चौथी फिल्म बैजू बावरा(Baiju Bawra) में साथ काम करने की तैयारी में हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए दीपिका पादुकोण को लीड रोल में लेना चाहते हैं। खबर है कि संजय इस फिल्म में डाकू रूपमती का किरदार दीपिका से करवाना चाहते हैं। लेकिन इस बात का कन्फर्मेशन दीपिका या संजय किसी की तरफ से नहीं दिया गया है। सूत्र के मुताबिक इस फिल्म के लिए दीपिका और संजय पहले ही कई मीटिंग कर चुके हैं।

गौरतलब है कि बीच में संजय लीला भंसाली और दीपिका के बीच मनमुटाव की कुछ खबरें आई थी। ऐेसा कहा जा रहा था कि दीपिका ने भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'हीरा मंडी' फिल्म में 2 छोटे रोल्स ऑफर को ठुकरा दिया था। जिसके बाद भंसाली उनसे नाराज हो गए थे। मगर अब लगता है कि संजय और दीपिका के बीच यह मनमुटाव खत्म हो गया हैं। तभी तो संजय लीला भंसाली ने बैजू बावरा को उन्ही के साथ बनाने का तय कर लिया है। पहले भंसाली इस फिल्म में मेन लीड रोल के लिए रणबीर कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन अब यह देखना मजेदार होगा कि इस बार दीपिका के ऑपोजिट भंसाली किसे कास्ट करते हैं।

बता दें कि दीपिका की अगली फिल्म '83' में रणवीर सिंह उनके साथ नजर आएंगें। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका और शाहरुख खान को 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद फिल्म 'पठान' में एक साथ देखा जाएगा।

Tags

Next Story