Bhojpuri Song: सोनू सरगम और प्रियंका के गाने ने मचाया धमाल, बार-बार देख रहे भोजपुरी लोग

Bhojpuri Song: सोनू सरगम और प्रियंका के गाने ने मचाया धमाल, बार-बार देख रहे भोजपुरी लोग
X
कुछ ही दिनों में इस गाने के वीडियो पर आये लाखों व्यूज। अंतरा सिंह प्रियंका के फैंस के बीच फेमस हुआ गाना।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ ही दिनों में अपने पैर जमाने वाले सोनू सरगम यादव और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं उनके इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। यू ट्यूब पर करीब 6 माह पहले रिलीज किया गया। यह सॉन्ग एक बार फिर से ट्रेडिंग में आ गया है। इस गाने में सोनू सरगम और प्रियंका की कैमेस्ट्री में कमाल की दिख रही है।

दरअसल, भोजपुरी गाना देह हो गईल लईका खेलावे लायक का वीडियो दिसंबर 2019 में यू ट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने को सोने सरगम यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। जबकि गाने के बोल अरुन बिहारी ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है और वीडियो डायरेक्ट मनोज वरुन ने किया है। छह माह पुराना यह गाना एक बार फिर से ट्रेडिंग में आया गया है। इस पर जमकर व्यूज की बौछार हो रही है।

इस वीडियो सॉन्ग में अभिनेत्री को ठुमकों को देखने के लिए लोग बार बार इस गाने पर क्लिक कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक इस गाने को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी की सुपरस्टार अंतरा सिंह प्रियंका के फैन उनके इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Tags

Next Story