Bhojpuri Gana: खेसारी लाल की प्रेमिका की तय हुई शादी, सुपरस्टार ने कही डीजे लगाके गरियाने की बात, देखें जबरदस्त वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनो यूट्यूब पर छाये हुए हैं। पिछले दिनो उनका गाना 'परदेसिया' रिलीज हुआ था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी। अब खेसारी लाल यादव का नया गाना 'DJ लगाके गरियाइब' (DJ laga Ke Gariyaib) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही खेसारी लाल यादव के इस गाने ने फैंस पर अपना रंग चढ़ा दिया हैं।
खेसारी लाल यादव के साथ इस गानें को खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने गाया हैं। इस गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया हैं। यह गाना रिलीज के साथ ही खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इस गाने को रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में लाखो व्यूज़ मिल चुके हैं। इन दिनो शादी का मौसम है तो खेसारी लाल का यह गाना भी शादी से रिलेटेड हैं। यहां देखें गाने की वीडियो....
इस गानें में खेसारी लाल की हिरोइन की शादी तय हो जाती हैं। जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका से कहता हैं कि जाहिया बरात तोहरी आयी सनम डी जे लगा के गरियाइब हम। इस गाने में आप हिरोइन की शादी तय होने पर खेसारी लाल का रिएक्शन देख सकते हैं। वह अपनी हिरोइन की शादी तय हो जाने से गुस्सें में हैं और अपनी प्रेमिका को डीजे लगा के गरियाने की बात कह रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS