Bhojpuri Gana: आम्रपाली और निरहुआ के ये दो भोजपुरी गाने नहीं सुनें, तो फिर क्या सुना ?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सोशल मीडिया पर छाए रहते है। दोनों जिस भी फिल्म या गाने में नजर आते है, वो गाना पहले ही सुपरहिट माना जाता है। यूं तो इस जोड़ी के कई भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लेकिन दो ऐसे गाने है, जो लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहे है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे है। दोनों का डांस और रोमांस लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि ये गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'जवान सोचले' है। गाना बेहद शानदार है। गाना बेशक पुराना है, लेकिन लोगों का काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में निरहुआ जितने स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, उतनी ही सेक्सी आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है। गाने में दोनों की दमदार केमिस्ट्री लोगों के दिल को छू रही है। इस गाने को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। ये धमाकेदार भोजपुरी गाना फिल्म 'काशी अमरनाथ' से लिया गया है।
वहीं दूसरा गाना भोजपुरी फिल्म 'लालू की लैला' से लिया गया है। गाने का नाम 'क्रेजी मुझको करा देती है' (Crazy Mujhko Kar Deti Hai) है। इस गाने का वीडियो इंटरनेट पर पूरी तरह से छाया हुआ है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों ही इस वीडियो (Bhojpuri Video) में एक साथ हमेशा की तरह काफी अच्छे लग रहे हैं। इस गाने को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। गाने यूट्यूब पर काफी वायरल हो हा है। गाने की आम्रपाली का लुक आपको दिवाना बना देगा, तो वहीं निरहुआ का स्वैग आपको इंप्रेस कर देगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS