Bhojpuri Gana: खेसारी लाल और सुभी ने गाने में लगाया तड़का, वीडियो में दिखी हॉट कैमिस्ट्री

लॉकडाउन के बीच भी खेसारी लाल यादव और सुभी के गाने इन दिनों फैंस के बीच डिमांड में बने हुए हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल के गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं खेसारी के पुराने वीडियो सॉन्ग भी ट्रेडिंग में बने हुए है। इन्हीं में से एक खेसारी और सुभी का रोमांटिक गाना जबकर वायरल हो रहा है। इस गाने पर अब तक 69 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
दरअसल, भोजपुरी गाना 'बनल बा अभी ब्यूटी' (Banal Ba Mood Abhi Taza Ho) का वीडियो यूट्यूब पर फैंस के बीच तेजी से (Viral) वायरल हो रहा है। खेसारी के फैंस उनके इस गाने को यूट्यूब पर खूब देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने में सुभी शर्मा (Subhi Sharma) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जबरदस्त हॉट केमिस्ट्री दिखाई गई है। भोजपुरी गाना 'बनल बा अभी ब्यूटी' (Banal Ba Mood Abhi Taza Ho) को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। गाने को विभाकर पांडे ने लिखा है। जबकि इस गाने को संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।
यू ट्यूब पर एक साल पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल का यह इन दिनों ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 69 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना लगातार डिमांड में बना हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS