Bhojpuri Gana: पतली कमर पर रोमांस के लिए बेताब हुआ एक्टर, तो रानी चटर्जी बोलीं- 'तनी बर्दाश्त करा हो'

भोजपुरी गाने अब बॉलीवुड गानों को बराबर की टक्कर दे रहे है। सोशल मीडिया पर आए दिन भोजपुरी गाने छाए रहते है। इन दिनों भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी जब-जब पर्दे पर आती हैं, तो उन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता है। रानी चटर्जी की फिल्मों और गानों के लाखों दीवाने है। अपनी हॉट अदाओं से रानी फैंस के दिल पर कब्जा जमाए हुए है। रानी का एक भोजपुरी गाना इन दिनों यू-ट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे रानी चटर्जी के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'तनी बर्दाश्त करा हो' (Tani Bardas Kera Ho) है। इस गाने को लोग भरपूर प्यार दे रहे है। गाने में रानी चटर्जी का साड़ी लुक नजर आ रहा है। जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही है। रानी चटर्जी गाने शुरूआत में प्रिंटिड साड़ी में नजर आ रही है। इसके बाद रानी (Rani Chatterjee) ब्लू साड़ी में दिखाई दे रही है और आखिर में येलो साड़ी में रानी का हॉट लुक आपको दिवाना बना देगा।
भोजपुरी गाना 'तनी बर्दाश्त करा हो', फिल्म 'सखी के बियाह' (Sakhi Ke Biyah) से लिया गया है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। गाने के व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते है कि इस गाने को लोग कितना पसंद कर रहे है। इस गाने को प्रियंका सिंह और अलोक कुमार ने गाया है। वहीं गाने के बोल सत्यप्रकाश मिश्रा ने लिखे है जबिकि इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी एक्टर सनील सागर (Sunil Sagar) नजर आ रहे है। दोनों की कैमेस्ट्री काफी रोमांटिक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS