Bhojpuri Gana: पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना बढ़ा देगा आपकी बेचैनी, मिले हैं अब तक 39 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Gana: पवन सिंह और काजल राघवानी का ये गाना बढ़ा देगा आपकी बेचैनी, मिले हैं अब तक 39 करोड़ से ज्यादा व्यूज
X
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के लगभग सारे ही गाने हिट होते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का एक पुराना गाना 'छलकाता हमरो जवनिया' काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के लगभग सारे ही गाने हिट होते हैं। रिलीज होते ही उनका हर गाना सुपरहिट हो जाता है। एक्टर ने हाल ही में हिंदी गाना 'बरिश बन जाना' (Barish Bann Jana) का भोजपुरी वर्जन अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था, जो काफी वायरल हुआ। इस 'बारिश बन जाना' भोजपुरी वर्जन को मिलियंस में व्यूज मिले हैं। हाल ही में सुपरस्टार का एक पुराना गाना 'छलकता हमरो जवनिया' (Chhalakata Hamro Jawaniya) काफी वायरल हो रहा है।

'छलकता हमरो जवनिया' गाने में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों की कैमिस्ट्री भी काफी कमाल की है। इस सॉन्ग वीडियो में आपको पवन सिंह और काजल राघवानी ने बोल्डनेस का शानदार तड़का लगाया है। इस वीडियो में दोनों का रोमांस काफी दिलचस्प है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का डांस काफी जोरदार है। यहां देखिए मजेदार वीडियो सॉन्ग....

'छलकता हमरो जवनिया' गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपने सुरों से सजाया है। इसके ताबड़तोड़ लिरिक्स आजाद सिंह (Azad Singh) और इसका म्यूजिक कंपोज मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने किया है। इस गाने को फिल्म 'भोजपुरिया राजा' (Bhojpuria Raja) से लिया गया है। गाने को आप यूट्यूब चैनल 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' (WorldWide Records Bhojpuri) पर देख सकते हैं। इसे अब तक 397,606,405 बार देखा जा चुका है।

Tags

Next Story