Bhojpuri Gana: 'कसल कमरिया' गाने पर लड़की ने दिखाये अपने लटके झटके, इस वायरल वीडियो को आपने देखा क्या?

भोजपुरी सिनेमा तो गजब है ही साथ ही उसे पसंद करने वाले फैंस भी कमाल है। भोजपुरी गानो और उनकी फिल्मों की अलग ही फैन फॉलोइंग है। ये गाने होते भी ऐसे हैं कि एक बार अगर आपके जुबान पर कोई गाना चढ़ गया तो फिर आपको इन गानों का मुरीद होने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। ये गाने इतने कैची होते हैं कि लोगों के जहन में आसानी से उतर जाते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी म्यूजिक को पसंद करने वालें अक्सर इंस्टाग्राम पर इन गानो के साथ डांस वीडियो और रील पोस्ट करते ही रहते हैं।
आज हम बात कर जा रहें हैं ऐसे ही एक सॉन्ग 'कसल कमरिया' (Kasal Kamariya Ho) की। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में लड़की भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के सॉन्ग 'कसल कमरिया' पर अपने जोरदार लटके झटके दिखाती हुई नजर आ रही है। दरअसल इस लड़की का नाम है ज्योतिका पासवान(Jyotika Paswan)। ये यूजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में खुद को पब्लिक फिगर लिखती हैं। इस अकाउंट को देखकर लगता है कि ज्योतिका एक प्रोफेशनल मॉडल भी है। तो बात करते हैं अब 'कसल कमरिया' गाने के डांस वीडियो की जिसमें ज्योतिका ने अपनी जोरदार कमर मटकायी है। ज्योतिका ने इस वीडियो में एक नंबर डांस किया है। ज्योतिका ने साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। अपनी छत पर खड़ी ज्योतिका अपने इस लुक मे बोल्ड मूव्स के साथ काफी हॉट भी लग रही हैं। उनकी अदाएं लोगो को अपना दीवाना बना रही हैं तभी तो इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यहां देखिए ये पॉपुलर वीडियो....
आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का 'कसल कमरिया' गाना लगभग दस महीने पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस वीडियोस सॉन्ग के यूट्यूब पर अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। यह गाना सुपरस्टार की साल 2020 में आयी फिल्म 'पवन पुत्र' (Pawan Putra) से लिया गया है। इस गाने को अपनी बेहतरीन आवाज में पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने साथ मिलकर दी है। वहीं इसे बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने दिये है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS