Bhojpuri Gana: घूंघट कर पवन सिंह संग रोमांस करती नजर आई मोनालिसा, बोलीं- 'गोदिया में हमरा के उठा ली'

भोजपुरी इंडस्ट्री की बात ही अलग है। बेहद कम समय में इंडस्ट्री ने काफी सफलता हासिल की है। भोजपुरी के शाहरूख खान कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपने मेहनत के दम पर जगह बनाई है। पवन सिंह की जोड़ी अगर अक्षरा सिंह के अलावा, किसी के साथ पसंद की जाती है तो वो है भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा। पवन सिंह और मोनालिसा के भोजपुरी गाने यूट्यूब पर धूम मचाते रहते है। दोनों ही स्टार्स की अपनी अलग पहचान है।
मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती है, तो वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) अपने स्वैग और सिंगिग के लिए मशहूर है। इन दिनों यूट्यूब पर पवन सिंह और मोनालिसा का एक भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग (Bhojpuri Gana) काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'गोदिया में हमरा के उठाली' यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में मोनालिसा ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। गाने में उनका जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है।
बोल्ड लुक और जबरदस्त डांस से मोनालिसा ने सभी को दीवाना बना दिया हैष गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 76 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने मिलकर गाया है जबकि गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे है, वहीं म्यूजिक राजेश गुप्ता ने दिया है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'सईया जी दिलवा मांगेला' से लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS