Bhojpuri Gana Bol Bam : खेसारी लाल यादव का कांवर गीत 'जब भंगिया पिसे के परेला' यूट्यूब पर मचा रहा है तहलका, रिलीज होते ही 2 लाख व्यूज

Bhojpuri Gana Bol Bam : खेसारी लाल यादव का कांवर गीत जब भंगिया पिसे के परेला यूट्यूब पर मचा रहा है तहलका, रिलीज होते ही 2 लाख व्यूज
X
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचा कर रख दिया है। खेसारी लाल का यह गाना सिर्फ कुछ ही घंटे में दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सावन का महिना जब आता है भोजपुरी जगत भी शिव की भक्ति में रम जाती है। इसी सिलसिले में खेसारी ने यह गाना रिलीज किया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचा कर रख दिया है। खेसारी लाल का यह गाना सिर्फ कुछ ही घंटे में दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सावन का महीना जब आता है भोजपुरी जगत भी शिव की भक्ति में रम जाती है। इसी सिलसिले में खेसारी ने यह गाना रिलीज किया है।

गाने का नाम है- 'जब भंगिया पिसे के परेला'। खेसारी ने गाने को अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है। खेसारी लाल ने खुद इस गाने को गाया है। गीत का लेखन आजाद सिंह व श्याम देहाती ने किया है। वहीं गाने का संगीत आशीष वर्मा के द्वारा किया गया है।


मालूम हो कि यह खेसारी का तीसरा एलबम सॉन्ग है, जो कांवर पर आधारित है। खेसारी के दोनों पुराने गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया है। इन गानों को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने व फिल्म यूट्यूब पर छाए रहते हैं। वहीं खेसारी अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनकी बातों पर विवाद भी हो चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story