Bhojpuri Gana: मोनालिसा और आम्रपाली का हिट ये गाना, मिलें है इतनें करोड़ व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जहां अपने धूम धड़ाके वालें गानों के लिए मशहूर हैं, वहीं इन गीतों को पसंद करने वालें दर्शक इसके भक्ति गीतो को भी खूब तवज्जों देते हैं। सावन के महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में लोग भगवान शंकर के भजन ढूंढ- ढूंढ कर देखते हैं। सावन के इस पवित्र महीनें में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के एक शिव भक्ति गीत को लोग खूब सुन रहे हैं। इस गीत का नाम 'कबहु ना साथ छूटे बलम के' (Kabahun Na Sath Chute Balam Ke) है।
एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे इस शिव भक्ति गीत में सज- धज कर भगवान शिव शंकर की उपासना करती हुई नजर आ रही हैं। दोनो इस गीत में सोलह श्रींगार करें हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं। टरखिहा सेनुरवा के लाज' भक्ति गीत में दोनों एक्ट्रेस भगवान शंकर से अपने सुहाग की लाज रखने की प्रार्थना करती हुई दिखायी दे रही है।
'रखिहा सेनुरवा के लाज' भोले बाबा के इस भक्ति गीत को यूट्यूब पर 81,821,348 बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस भजन के व्यूज़ दिन प्रतिदिन बढ़ ही रहे हैं। 'कबहु ना साथ छूटे बलम' के गानें को फिल्म 'राजा बाबू' (Raja Babu) से लिया गया है। 'राजा बाबू' सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की हिट फिल्मों में से एक है। इस गानें में अपनी खूबसूरत आवाज कल्पना (Kalpana) और पामेला जैन (Pamela Jain) ने दी है। वहीं इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyaare Lal Yadav) ने लिखें हैं इसी के साथ इस गानें का म्यूजिक छोटे बाबा (Chote Baba) ने दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS