Bhojpuri Gane: खेसारी लाल और प्रियंका का ये रोमांटिक गाना हुआ वायरल, राजा रूम चाही नवका का वीडियो बार बार देख रहे लोग

लॉकडाउन के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में बहुत कम ही लोग अपने गाने रिलीज कर पा रहे हैं, ऐसे में लोग अपना समय बिताने के लिए कुछ पुराने गाने ही देख रहे हैं। इन्हीं में सबसे आगे (Khesari lal yadav and Priyanka singh) खेसारी और प्रियंका सिंह का यह गाना काफी ज्यादा सुना और देखा जा रहा है। इसी के चलते सोशल मीडिया से लेकर यू ट्यूब पर भी खेसारी और प्रियंका का यह रॉमांटिक भोजपुरी सॉन्ग जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का (Bhojpuri Song) भोजपुरी गाना 'राजा रूम चाही नवका' (Raja Room Chahi Navka) का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है । गाने को यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक धानंजय मिश्रा ने दिया है। इनके सॉन्ग पर रॉमांटिक और हॉट वीडियो देख भोजपुरी फैंस बार बार इसे देख रहे हैं। यही वजह है कि यह पुराना गाना एक बार फिर से ट्रेडिंग में आ गया है।
अब तक देख चुके हैं इतने लाख लोग
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का 'राजा रूम चाही नवका' (Raja Room Chahi Navka) के वीडियो सॉन्ग को 58 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनके इस वीडियो पर जमकर व्यूज आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS