Bhojpuri Gana: इस भोजपुरी एक्ट्रेस से शादी करना चाहते है खेसारी लाल यादव, बोले- 'हस्बैंड बना ले'

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बात ही अलग है। उनके न सिर्फ गाने बल्कि म्यूजिक वीडियो भी सुपरहिट होते है और सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए रखते है। पुराने हो या नए, खेसारी लाल यादव के गाने लोग यूट्यूब पर जमकर सर्च किए जाते है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है, कि उनके पुराने से पुराने गाने भी अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचाते है। इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने का नाम 'हस्बैंड बना ले' है। गाना बेहद शानदार है। गाने में भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी लब्जों का तड़का भी है। वीडियो में खेसारी लाल रैपर बनते हुए भी दिखाई दे रहे है। खेसारी कॉमेडी रैप कर रहे है। गाने (Bhojpuri Gana) को खेसारी लाल यादव और खुशबु तिवारी (Khushbu Tiwari ) ने मिलकर गाया है। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।
इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक कंपनी म्यूजिक वाइड नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने में दमदार म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। जबकि गाने के शानदार बोल श्याम देहाती ने अपनी कलम से लिखे है। खेसारी लाल यादव का ये गाना अभी ऑडियो किल्प में ही आया है, लेकिन फिर भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की जोड़ी लोगों को काजल राघवानी के साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS