Bhojpuri Gana: मॉनसून में आग लगा रहा मोनालिसा का भीगा बदन, अदाएं देख खेसारी लाल हुए मगन

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरी गानों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। खेसारी को ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार नहीं कहा जाता, उनके भोजपुरी गाने आते ही यू-ट्यूब पर तहलका मचा देते हैं। इन दिनों खेसारी लाल का एक भोजपुरी गाना जमकर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी नजर आ रही हैं। इस गाने में मोनालिसा और खेसारी का डांस और रोमांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का वायरल हो रहे इस गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'खाली बतिया से काम ना चलिए' (khali batia se kaam nahi chali ae) है, इस गाने को बाकी भोजपुरी गानों से कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। इस भोजपुरी गाने को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी और मोनालिसा का ये धमाकेदार गाना सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करता दिखाई देता रहता है। इस गाने में खेसारी और मोनालिसा की शानदार कैमिस्ट्री लोगों के दिल को भा रही है। ये गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) का बोल्ड अवतार भी लोगों का दीवाना बना रहा है। मोनालिसा गाने के शुरूआत में रेड साड़ी में नजर आ रही है। तो वहीं खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) पर्पल कलर के कुर्ते में दिखाई दे रहे है। वीडियो को अगर आप आगे देखेंगे तो मोनालिसा का एक और बोल्ड अवतार देखने को मिलेगा। मोनालिसा येलो साड़ी और ब्लू कलर के ब्लाउज में कहर ढाती हुई नजर आएंगी। इन अदाओं ने ही इस गाने को सुपरहिट बनाया है। मोनालिसा का सेक्सी लुक ने लोगों के नीदें चुरा ली है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS