Bhojpuri Gana: 'तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं' में खेसारी लाल यादव ने दिखाए तेवर, पंजाबी लुक दिखे एक्टर

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लाखों लोगों के दिलों पर राज करते है। उनकी फिल्म हो या एल्बम या फिर हो भोजपुरी गाने अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते है। खेसारी लाल यादव की एक्टिंग के लोग जितने दिवाने है, उतने ही दिवाने उनकी सिंगिंग के भी है। उनकी आवाज के भी लोग दिवाने है। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खेसारी लाल के इस नए गाने का नाम 'तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं' है। खेसारी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में आपको भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी का भी तड़का देखने को मिलेगा। इस गाने को बॉलीवुड गानों की तरह बनाया गया है। गाने में खेसारी लाल का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल पहली बार पंजाबी लुक में नजर आ रहे है।
गाने में आपको खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस इशा शर्मा भी नजर आ रही होगी। इस गाने को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए है। आपको बता दें कि इन दिनों खेसारी लाल यादव अपनी आने वाले फिल्म 'लिट्टी चोखा' को लेकर काफी बिजी है। आपको बता दें कि एक वक्त था जब खेसारी दिल्ली में 'लिट्टी चोखा' बेचा करते थे। लेकिन अब 'लिट्टी चोखा' नाम की फिल्म कर रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS