Bhojpuri Gana: काजल राघवानी के कजरारे नैनों में डूबे खेसारी लाल, बोले- 'अंखिया लागेला तोहार लव के स्कूल हा'

Bhojpuri Gana: काजल राघवानी के कजरारे नैनों में डूबे खेसारी लाल, बोले- अंखिया लागेला तोहार लव के स्कूल हा
X
Bhojpuri Gana: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। गाने में इस जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की जब भी बात होती है, तो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जिक्र जरूर होता है। उनके बिना भोजपुरी इंडस्ट्री का रंग फीका है। खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। लोगों को खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ काफी पसंद है। ये जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस जोड़ियों में से है। इस जोड़ी का कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाता रहता है। इन दिनों यूट्यूब पर इनका एक भोजपुरी गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के भोजपुरी गाने का नाम 'अंखिया लागेला तोहार लव के स्कूल हा' है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में काजल राघवानी का लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है, वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

ये गाना (Bhojpuri Gana) भोजपुरी फिल्म 'बागी- एक योद्धा' से लिया गया है। गाने की तरह फिल्म को भी काफी प्यार दिया गया था। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, रितु सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव, विनोद मिश्रा और अयाज़ खान जैसे शानदार कलाकार है। आपको बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके है। जिसमें 'हम हैं हिंदुस्तानी', 'मेहंदी लगा के रखना' 'कुली नंबर 1', 'दुल्हन गंगा पार के', 'जानेमन', 'बालम जी लव यू', 'दबंग सरकार' और 'माई सेहरा बांध के आउंगा' जैसी शानदार फिल्में शामिल है।

Tags

Next Story