Bhojpuri Gana: काजल राघवानी ने खेसारी लाल को दी Hot 'ऑयल मसाज', देखने वाले के छूट गए पसीने

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इन दिनों खेसारी लाल का एक और भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) बेशक पुराना है, लेकिन लोग इसे आज भी सुनना काफी पसंद करते है। इस गाने को यूट्यूब पर काफी सर्च किया जा रहा है। जिसके चलते गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कमाल की कैमिस्ट्री दिखने को मिल रही है।
वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'तेलवा मल दे' (Telwa Mal De) है। गाना बेहद जबरदस्त है और लोगों की फेवरेट लिस्ट में भी शामिल है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'हम हैं हिंदुस्तानी' (Hum Hai Hindustani) से लिया गया है। गाने में खेसारी लाल काजल राघवानी से गुजारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं काजल खेसारी पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही है। लेकिन बाद में हॉट रोमांस भी देखने को मिल रहा है। खेसारी (Khesari Lal Yadav) और काजल का डांस और रोमांस पहले भी कई बार वायरल हुआ है।
गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के लुक की बात करें, तो वीडियो में काजल व्हाइट क्रॉप टॉप में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी ने कलरफुल आउटफिट पहने दिखाई दे रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने मशहूर सिंगर कल्पना के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने के बोल पवन पांडेय ने लिखे है जबकि म्यूजिक देने का काम अविनाश झा 'घूंघरू' ने किया है। खेसारी लाल यादव की जोड़ी यूं तो सभी भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) के साथ खूब जमती है, लेकिन काजल राघवानी के साथ खेसारी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS