Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का पानी पियबू तक सरकी ये रानी गाने पर टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Gana : भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की है। यह किसलिए हिट हैं, यह सभी जानते हैं। काम के प्रति समर्पण और समय से शूटिंग को खत्म करना। दर्शक दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं। काजल ऐक्टिंग के साथ डांस अच्छा करती हैं और खेसारी तो खैर ऑलराउंडर ही हैं। अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ये झगड़ते हैं लेकिन हमें देखकर हंसी आती है।
दुबई में बनाया टिकटॉक
जी हां, ये वीडियो दुबई का है। वहां किसी गाने के शूटिंग के दौरान या उसके ट्रायल के दौरान का यह टिकटॉक वीडियो है। वीडियो में गाना पीछे से चला है पानी पियबू तक सरकी ये रानी....अचानक बीच कुछ ऐसा होता है कि हंसते हुए खेसारी और काजल राघवानी एक-दूसरे से मजाक में ही झगड़ पड़ते हैं।
काजल ने वीडियो पोस्ट किया है
काजल राघवानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टा पर शेयर किया है। साथ ही यह भी लिखा है कि जीत तो मेरी हुई है। हालांकि फैंस को तो लग रहा है कि दोनों जीते हैं, क्योंकि फैंस दोनों के दीवाने हैं। खेसारी और राघवानी दोनों के लिए फैंस का दिल धड़कता है।
आज की सबसे हिट जोड़ी
आज के समय में ये दोनों जोड़ी इतनी हिट है कि अगर ये साथ आते हैं तो फिल्म को पहले ही हिट करार दिया जाता है। गाने तो खेसारी की यूएसपी हैं। एक से बढ़कर एक गाने और सभी सुपरहिट। यही वजह है कि दोनों को दर्शकों का भी बेहद प्यार मिलता है। अब इसी वीडियो को देखिए दोनों में कितना मासूम प्यार दिखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS