Bhojpuri Gana: मोनालिसा और खेसारी लाल का रोमांस से भरा ये वीडियो देख शर्म से हो जाओगे पानी-पानी

Bhojpuri Gana: मोनालिसा और खेसारी लाल का रोमांस से भरा ये वीडियो देख शर्म से हो जाओगे पानी-पानी
X
खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोमांस के नाम पर जबरदस्त बोल्ड सीन दिखाए गए हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में खेसारी लाल यादव की अपनी अलग ही धाक है। आए दिन उनके भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। खेसारी लाल को ऐसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार नहीं कहा जाता। उनके गाने यू-ट्यूब पर आते ही छा जाते है। हाल ही में उनका एक गाना ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा भी नजर आ रही हैं। वी़डियो में मोनालिसा और खेसारी का रोमांस जमकर देखा जा रहा है।

ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) बेशक काफी पुराना हो, लेक्न सोशल मीडिया पर आज भी ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे इस गाने का नाम 'कोरा में सुता' है। इस गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने में खेसारी (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा के साथ दो और एक्टर भी नजर आ रहे हैं। गाना बेहद बोल्डनेस से भरा हुआ है। चारों के रोमांस को देख लोगों के पसीने छूट रहे है। गाने में खेसारी लाल, मोनालिसा की अदाओं पर पूरी तरह फिदा दिखाई दे रहे हैं। खेसारी और मोनालिसा (Monalisa) का ये धमाकेदार गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इस गाने में खेसारी और मोनालिसा की शानदार कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में मोनालिसा का बोल्ड अवतार देख आप भी दीवाने हो जाएंगे। खेसारी का डांस और मोनालिसा की बोल्ड अदाओं ने ही इस गाने को सुपरहिट बना दिया है। यूं तो लोगों को खेसारी लाल की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ काफी ज्यादा पसंद है। जिस भी फिल्म या गाने में दोनों साथ में नजर आ जाते हैं, उसे पहले से ही सुपरहिट मान लिया जाता है। वहीं मोनालिसा के साथ खेसारी ने रोमांस से गाना देकर खुद को भोजपुरी सिनेमा का 'रोमांस किंग' साबित कर दिया है।

Tags

Next Story