Bhojpuri Gana: मोनालिसा का ये गाना देखकर आपका दिल बन जाएगा चुम्मा की मशीन, वीडियो में एक्ट्रेस का तगड़ा है रोमांस

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा (Monalisa) शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के सभी गानें एक से बढ़ कर एक जबरदस्त हॉट सीन की भरमार होती हैं। ऐसा ही एक गाना है 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' (Ghadi me Bajal Bate Ab Shadhe tin)। इस गानें में एक्ट्रेस की हर डांस मूव कातिलाना है। यहां देखिए मोनालिसा का सुपरहॉट गाना......
'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' गानें में मोनालिसा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों की कैमिस्ट्री कमाल की है। ये सॉन्ग वीडियो आपकी सांसे बढ़ा देगी। वीडियो में मोनालिसा काफी सेक्सी नजर आ रही हैं। पूरे गानें में एक्ट्रेस अपने प्रेमी को रिझानें की कोशिश करती हुई दिखायी दे रही हैं।
इस गानें को अपनी आवाज़ इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने दी है। 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' को फिल्म 'नागिन' (Nagin) से लिया गया है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyaare Lal Yadav) ने लिखे हैं। इस गानें का म्यूज़िक राजेश (Rajesh)- रजनीश (Rajnish) ने किया है। नागिन फिल्म का निर्माण राज कुमार पांडे (Raj Kumar Paney) ने किया है। मोनालिसा और खेसारी के अलावा इस फिल्म में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और मनोज टाइगर (Manoj Tigrer) भी अहम रोल निभाते हुए नजर आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS