Bhojpuri Gana: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का जलवा, रिलीज होते ही 'लागेलु जहर' गाने को मिले इतने व्यूज़

इन दिनो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जलवा इंटरनेट पर छाया हुआ है। उनका हर गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। खेसारी लाल इस समय भोजपुरी सिनेमा पसंद करने वालें दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। गाना चाहे कोई भी हो अगर खेसारी लाल का उस गाने के साथ नाम जुड़ गया तो समझो गाना हिट हो गया। आज यानी की 11 जुलाई को खेसारी लाल का गाना 'लागेलु जहर' (Lagelu Jahar) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। तो रिलीज के बाद से ही ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के कुछ दिन पहले खेसारी ने इसके टीजर रिलीज की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।
खेसारी लाल के 'लागेलु जहर' इस गाने में सुपरस्टार और श्वेता माहरा (Shweta Mahara) का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। वहीं गाने में सुपरस्टार खेसारी का जलवा हमेशा की तरह ही लाजवाब है। हर गाने की तरह इस गाने में भी उनका ऐटिट्यूड कमाल का है। इस गाने में खेसारी बंदूको के साथ दबंग स्टाइल में नजर आ रहें हैं। खेसारी और श्वेता की जोड़ूी को लोग एडिक्टिव बता रहें हैं। आपको बता दें कि इस गाने को आवाज़ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने दी है। वहीं इसे लिखा आजाद सिंह (Azad Singh) ने है। इस गाने को जोरदार म्यूजिक आजाद सिंह और विवेक सिंह (Vivek Singh) ने मिलकर दिया है। यहां देखिए खेसारी और श्वेता का ताबड़- तोड़ डांस....
अभी पिछले महीने ही खेसारी लाल का गाना 'नाच के मलकिनी' (Naach Ke Malikini) रिलीज हुआ था। इस गाने को रिलीज हुए लगभग 20 दिन ही हुए हैं। खेसारी लाल का ये गाना एक जबरदस्त हिट साबित हुआ था। खेसारी के इन गानों को देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द ही भोजपुरी गानो को स्टाइल पूरा चेंज होने वाला है। वैसे खेसारी लाल जिस स्पीड के साथ एक के बाद एक अपने गाने रिलीज कर रहें है, उसे देखकर तो ये भी लगता है कि वह पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर कब्जा जमाने के मूड में हैं। कुछ भी हो खेसारी के गाने इतने शानदार होते ही हैं कि ये किसी की भी जुबान पर आसानी से चढ़ जाते हैं। खेसारी के लेटेस्ट रिलीज हुए गाने 'लागेलु जहर' को यूट्यूब पर मात्र कुछ ही घंटों मे लगभग चार लाख बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब पर गाने की तारीफ करते हुए फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स भी किए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS