Bhojpuri Gana: रानी चटर्जी की याद में बारिश में भीगे खेसारी लाल, गले मिलकर रोए सारी रात

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लोगों के दिलों पर छाए रहते है। आए दिन उनके भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर छाए रहते है। खेसारी लाल को यूट्यूब का किंग भी कहा जाता है। उनके भोजपुरी फिल्म के साथ-साथ भोजपुरी गाने भी इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते है। इन दिनों उनका भोजपुरी गाना ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी नजर आ रही है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'दुश्मन बनल जमाना' (Dushman Banal Zamana) है। गाना बेहद खूबसूरत है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'जानम' (Jaanam ) से लिया गया है। इस लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे है। गाने में नजर आ रहा है कि खेसारी लाल, रानी चटर्जी की याद में आंसू बहा रहे है। खेसारी लाल, रानी चटर्जी को इतना याद कर रहे है कि उन्हें हर जगह रानी ही दिखाई दे रही है। गाने में खेसारी और रानी का रोमांस भी देखने को मिलेगा।
लोगों को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की जोड़ी भी काफी पसंद आती है। यूं तो खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी काफी मशहूर है। लेकिन लोगों को खेसारी की जोड़ी रानी चटर्जी के साथ भी पसंद आती है। जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। ये भोजपुरी गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल को भोजपुरी फिल्मों का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। आप भी सुनिए ये भोजपुरी गाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS