Bhojpuri Gana: गांजा पीकर मस्त हुए खेसारी लाल यादव, रिलीज होते ही 'सुना राजा पीके गांजा' गाना हुआ वायरल

Bhojpuri Gana: गांजा पीकर मस्त हुए खेसारी लाल यादव, रिलीज होते ही सुना राजा पीके गांजा गाना हुआ वायरल
X
सावन से कुछ दिनों पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सावन गीत 'सुना राजा पीके गांजा' आज रिलीज हुआ है। ये गाना इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 1.2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी गानों को आजकल खासा पसंद किया जाने लगा है। भोजपुरी सुनने वालों की गिनती तेजी के साथ हर रोज बढ़ रही है। 5 दिनों बाद सावन का पवित्र महीना शुरु होने वाला है, ऐसे में भगवान शिव शंकर के भक्तों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। तो वहीं इस सावन से कुछ दिनों पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का सावन गीत 'सुना राजा पीके गांजा' (Suna Raja Pike Ganja) आज रिलीज हुआ है। ये गाना इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव का ये 'सुना राजा पीके गांजा' लेटेस्ट रिलीज गाना अंकिता फिल्म्स (Ankita Films) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को गाया खेसारी लाल यादव ने है वहीं इसे लिखा प्रकाश परदेसी (Prakash Pardesi) ने है। इस गाने में जहां खेसारी लाल की को- एक्ट्रेस उन्हें गांजा पीकर गाड़ी चलाने से रोकती हुई दिखायी दे रहीं हैं वहीं इस गाने में खेसारी गांजे के नशे में एकदम मस्त दिखायी दे रहे हैं। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 1.2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां देखिए ये दमदार गाना.....

आपको बता दें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। उनके गाने अक्सर यूट्यूब पर ट्रे्ंड कर रहे होते हैं। वहीं बात अगर सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग की बात करें तो उन्हें चाहने वालों की गिनती काफी ज्यादा है। खेसारी को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। सुपरस्टार के फैंस उनके लिए इस कदर दीवाने हैं कि उनका हर गाना रिलीज होते ही लोगों की ज़ुबान पर चढ़ जाता है।

Tags

Next Story