Bhojpuri Gana: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का नया गाना, चंद घंटो में मिले इतने मिलियन व्यूज़

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक अलग ही जलवा है। भोजपुरी दर्शकों पर खेसारी अच्छी पकड़ रखतें हैं। खेसारी का कोई भी गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। हाल ही में आज यानी बुधवार को खेसारी का लेटेस्ट गाना रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही खेसारी का 'बिहार की तरह डूब जाएंगे' (Bihar Ki Tarah Dub Jayenge) गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गानें को मिले व्यूज ने चंद घंटों में ही मिलियंस का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां देखिए खेसारी के लेटेस्ट सॉन्ग का वायरल वीडियो....
इस गानें में आपको खेसारी का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। खेसारी के साथ इस गानें में डिंपल सिंह (Dimple Singh) नजर आ रही है। गानें में दोनों की ट्यूनिंग कमाल की है। 'बिहार की तरह डूब जाएगें' सॉन्ग में खेसारी और डिंपल की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। खेसारी नें इस गानें में अपने प्यार की तुलना बिहार की बाढ़ के साथ की है, तभी तो इसका नाम भी 'बिहार की तरह डूब जाएगें' है। लोग इस गानें को अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। ये गाना तेजी से दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है। चंद घंटों में ये वीडियों सॉन्ग दर्शकों की पहली पसंद बन गया है।
इस वीडियो सॉन्ग को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड (Khesari Music World) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 'बिहार की तरह डूब जाएगें' सॉन्ग को अपनी खूबसूरत आवाज खेसारी लाल यादव और सोनी सिंह (Soni Singh) ने दी है। वहीं इसके लिरिक्स अजीय हलचल (Ajiy Hulchal) ने लिखें हैं, वहीं इसका म्यूज़िक आर्या शर्मा (Arya Sharma) ने दिया है। खेसारी के इस सुपरहिट सॉन्ग को अबतक 14,21,265 बार देखा जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS