Bhojpuri Gana: काजल राघवानी को छोड़ अब खेसारी लाल यादव इस भोजपुरी एक्ट्रेस के प्यार में हुए दीवाने

Bhojpuri Gana: काजल राघवानी को छोड़ अब खेसारी लाल यादव इस भोजपुरी एक्ट्रेस के प्यार में हुए दीवाने
X
Bhojpuri Gana: सोशल मीडिया पर इन दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है, इस गाने में वो काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ नहीं बल्कि किसी और नई भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) के साथ रोमांस कर रहे है।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी एक्टिंग और रोमांटिक अंदाज के चलते जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई है। खेसारी लाल यादव के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल के गाने लोगों की जुबान पर बने रहते हैं। यही कारण है कि खेसारी लाल के गाने रिलीज होते के साथ ही वायरल हो जाते हैं। लोगों को उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है, इस कड़ी में उनका एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है।

यूं तो खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग लोगों को काफी पसंद आती है, लेकिन इस गाने में वो काजल राघवानी के साथ नहीं बल्कि दूसरी भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस के साथ हॉट रोमांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'भाग खेसारी भाग' का है, जिसे लोग अब काफी पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस गाने का नाम 'ओढ़नी के कोना में' है, ये गाना फैंस को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) के साथ जबरदस्त डांस कर रहे है, यही नहीं रोमांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं, इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह राजपूत के साथ मिलकर गाया है, वही गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि शानदार म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है, गाने की तरह इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया है, फिल्म में खेसारी ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया, साथ ही अपनी गानों से लोगों को अपना दिवाना बनाया।

Tags

Next Story