Bhojpuri Gana: लॉकडाउन-4 में इस भोजपुरी सिंगर ने नया गाना किया रिलीज, यू ट्यूब पर आते ही मचा दिया धमाल

Bhojpuri Gana: लॉकडाउन-4 में इस भोजपुरी सिंगर ने नया गाना किया रिलीज, यू ट्यूब पर आते ही मचा दिया धमाल
X
भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव के गाने ने यू ट्यूब पर मचाया धमाल। यू ट्यूब पर जमकर हो रही व्यूज की बौछार

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग अलग सिंगर और कलाकारों ने लॉकडाउन-4 के बीच भी अपने गानों यू ट्यूब पर रिलीज किया, लेकिन इनमें से कुछ के ही गानों को लोगों ने पसंद किया। इनमें (Bhojpuri Singer Pramod Premi Yadav) भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का भी नाम शामिल हो गया है। इसकी वजह प्रमोद प्रेमी द्वारा अपना नया गाना लॉकडाउन-4 में 24 मई को यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह उनका वीडियो नहीं बल्कि (Bhojpuri Audio Song) ऑडियो सॉन्ग है। इसके बाजवूद लोगों को गाने के बोल इतने पसंद आये कि इस गाने पर व्यूज की बौछार हो गई।

दरअसल, भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना (Nachaniya Bhatar) 'नचनीया भतार' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने को भोजपुरी फिल्मों के पॉप्युलर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ने गाया है। जबकि गाने के बोल सुभाष दयाल सरोहा ने लिखे हैं। इसके साथ ही इस गाने में संगीत मनोज आर्यन ने दिया है। गाने का अभी ऑडियो वर्जन ही यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बोल इतने पसंद किये जा रहे हैं कि पिछले 3 दिनों में गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। जी हां इस गाने पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। हालांकि जल्द ही इसका वीडियो वर्जन भी आ सकता है।

प्रमोद प्रेमी के इस गाने पर पिछले तीन दिनों में 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह (Romantic Song) रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे प्रमोद प्रेमी यादव के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं संभावना जताई जा रही है कि प्रमोद का यह सॉन्ग कुछ ही दिनों में 50 लाख से भी ज्यादा व्यूज को क्रॉस कर देगा। इसके साथ ही गाने का वीडियो वर्जन भी जल्द ही रिलीज हो सकता है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा देगा।

Tags

Next Story