Bhojpuri Gana: जीजाजी संग खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई नजर आयीं अक्षरा सिंह, 'जवानी की मलाई' सॉन्ग को मिले हैं 7 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Gana: जीजाजी संग खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई नजर आयीं अक्षरा सिंह, जवानी की मलाई सॉन्ग को मिले हैं 7 मिलियन व्यूज
X
हाल ही में अक्षरा सिंह का एक गाना 'जवानी की मलाई' बड़ी तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह गाना इसी साल 2 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया और लगातार लोगों को ये गाना खूब भा रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के चाहने वालों की लंबी लाइन है, तभी तो एक्ट्रेस का गाना नया हो या पुराना सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। हाल ही में उनका गाना 'जवानी के मलाई' (Jawani Ke Malai) बड़ी तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह गाना इसी साल 2 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया और लगातार लोगों को ये गाना खूब भा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 7,927,122 बार देखा जा चुका है।

इस गाने में अक्षरा सिंह का हॉट एंड बोल्ड अवतार दिखायी दे रहा है। वीडियो में अक्षरा का सुपर सेक्सी डांस आपको उनका मुरीद बना देगा। गाने में अक्षरा अपने जीजाजी के साथ खुल्लम खुल्ला रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस जबरदस्त वीडियो सॉन्ग को अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह पर फिल्माया गया है। वहीं इसे अपने सुरों से सजाया पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर है। इस वीडियों में अक्षरा सिंह की सारी अदाएं कातिलाना है। यहां देखिए एक्ट्रेस का सुपरहिट गाना....

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू साल 2010 में आयी फिल्म 'सत्यमेव ज्यते' से किया था। इस फिल्म में वह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ नजर आयी थी। इसके बाद वह 'प्रान जाये पर वचन न जाये', 'सत्या', 'तबादला' और 'मां तुझे सलाम' जैसी कई फिल्मों में सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ नजर आयी। पवन सिंह के साथ अक्षरा की लव लाइफ के भी चर्चे काफी ज्यादा थे। हालांकि कुछ सालों बाद किन्हीं कारणों के चलते दोनों की राहें जुदा हो गयीं।

Tags

Next Story