Bhojpuri Gana: लॉकडाउन के बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, यू ट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह ने लॉकडाउन के बीच अपना एक और गाना यू ट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह भी ठुमके लगाती दिख रही है। यह गाना रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को दिलों में छा गया। जिसके बाद गाने को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने भी हॉट अंदाज में ठुमके लगाये है। जिसके लोग दिवाने हो गये है।
पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी सॉन्ग 'बोल ना ए झबरी' (Bol Na Ae Jhabari) को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा हैद। इस गाने को लॉकाडाउन (Lockdown) के बीच ही रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh)ने अपनी आवाज दी है। वहीं म्यूजिक अविनाश झा दिया है। जबकि मुन्ना दुबे ने इस गाने के बोल लिखे हैं। यह गाना फिल्म 'पवन राजा' का है। पवन सिंह का यह गाना लॉकडाउन में खूब सुना जा रहा है। भोजपुरी दर्शक इस गाने पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
अब तक गाने पर आ चुक है हजारों व्यूज
भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह के गाने 'बोल ना ए झबरी' को यू ट्यूब (YouTube) पर रिलीज करने के कुछ देर बाद ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी में जाने माने (Pawan Singh) पवन सिंह के इस गाने को भी लोग खूब प्यार दे रहे है। लोग उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के खूब जम रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS