Bhojpuri Gana: इस गाने में अक्षरा सिंह ने की थी बेशर्मी की सारी हदें पार, अश्लील इशारों का किया गया इस्तेमाल

Bhojpuri Gana: इस गाने में अक्षरा सिंह ने की थी बेशर्मी की सारी हदें पार, अश्लील इशारों का किया गया इस्तेमाल
X
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना 'तनी फेरे दी बलम जी करवटिया' यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की हिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की सुर्खियों में बने रहते है। दोनों बेशक अब साथ काम नहीं करते, लेकिन उनके पुराने भोजपुरी गाने आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्याद पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। हालांकि पवन सिंह और अक्षरा सिंह पिछले काफी वक्त से साथ नजर नहीं आए हैं। लेकिन उनके पुराने गानें यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं।

इन दिनों अक्षरा और पवन सिंह का एक रोमांटिक सॉन्ग 'तनी फेरे दी बलम जी करवटिया' (Tani Fhere Di Karwatiya) यूट्यूब पर छाया हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'सत्या' (satya) से लिया गया है। गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) अक्षरा संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा ब्लू कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है। साड़ी में उनका जबरदस्त डांस मूव्स लोगों के दिलों को चुरा रहा है। इस रोमांटिक सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने (Bhojpuri Gana) को फेमस भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। अक्षरा (Akshra Singh) और पवन सिंह का भोजपुरी फिल्म 'सत्या' भी गाने की तरह सुपरहिट साबित हुई थीं। इस फिल्म को डायरेक्ट सुजीत कुमार सिंह ने किया था जबकि प्रोड्यूसर राधेश्याम जीवराजजी लुहा, गजानंद लाल सिंह चौहान और सुजीत कुमार सिंह ने किया था। फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, अन्नू उपाध्याय, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, स्वीटी सिंह, निधि झा, राहुल वर्मा, मुकेश तिवारी और दयाशंकर पांडे जैसे शानदार कलाकार हैं।

Tags

Next Story