Bhojpuri Gana: प्यार की हदें तोड़ते दिखाई दिए मोनालिसा और पवन सिंह, 3 करोड़ से पार पहुंचे व्यूज

Bhojpuri Gana: प्यार की हदें तोड़ते दिखाई दिए मोनालिसा और पवन सिंह, 3 करोड़ से पार पहुंचे व्यूज
X
मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'कईसे कलइया थमाई पिया' इन दिनों यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

भोजपुरी के शाहरुख खान यानी पवन सिंह यूट्यूब के किंग है, तो भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी सोशल मीडिया की रानी है। पवन सिंह की जोड़ी यूं तो अक्षरा सिंह के साथ काफी पसंद की जाती है। लेकिन उनको मोनालिसा के साथ भी काफी पसंद किया जाता है। इस जोड़ी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी है। जब भी दोनों फिल्म या गानों के जरिए एक साथ पर्दे पर उतरते है, तो वो फिल्म या गाना सुपरहिट मान लिया जाता है। दोनों ने अपने गानों से यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर पवन सिंह (Pawan Singh) और मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने का नाम 'कइसे थमाई कलाइया' (Kaise Thamai Kalaiya Piya) है। इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह जमकर बोल्ड सीन्स दे रहे है। गाने में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दोनों की हॉट केमिस्ट्री फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस गाने को यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है।

बात करें अगर गाने के पीछे की टीम की तो, पवन सिंह और मोनालिसा (Monalisa) के इस सुपरहिट गाने में मशहूर सिंगर पलक ने आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'देश परदेस' से लिया गया है। गाने (Bhojpuri Gana) की तरह इस फिल्म को भी काफी प्यार दिया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, कादर खान, पवन सिंह, मोनालिसा, संजड पांडे और आनंद मोहन जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदार में नजर आए। आप भी देखिए ये भोजपुरी गाना

Tags

Next Story