Bhojouri Gana: पवन सिंह ने मोनालिसा से लगवाई जब उठक-बैठक, 3 करोड़ लोगों ने देखा ये वीडियो

भोजपुरी सिनेमा दिनों-दिन तरक्की की ओर बढ़ रहा है। भोजपुरी फिल्म हो या फिर भोजपुरी गाने, सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते है। भोजपुरी और बॉलीवुड में एक बात कॉमन है, दोनों इंडस्ट्री में ग्लैमर भरपूर देखने को मिलता है। इन दिनों यूट्यूब पर एक भोजपुरी गाना तहलका मचा रहा है। इस गाने को लोग जमकर पसंद रहे है। गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) नजर आ रहे है। वहीं हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी बोल्ड अदाओं के साथ दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) का नाम 'आटा साने गईल त' है (Aata Sane Gailu Ta Gil Kai Dihalu)... गाना बेहद शानदार है। यूं तो लोगों को पवन सिंह और मोनालिसा (Monalisa) के भोजपुरी गाने काफी पसंद आते है, लेकिन इस गाने को लोग कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे है। यही कारण है कि गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह का अंदाज आपको काफी पसंद आएगा। वहीं मोनालिसा ने हॉट ठुमके आपको घायल कर देंगे। इस गाने को लोग बार-बार देख रहे है।
यूट्यूब पर इस भोजपुरी गाने को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका गया है। गाने को पवन सिंह और मोहन राठौड़ ने मिलकर गाया हैं। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांस देखने लायक है। पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी यूं तो अक्षरा सिंह के साथ काफी पसंद की जाती है। जिस भी फिल्म या गाने में पवन और अक्षरा (Akshara Singh) साथ नजर आते हैं, उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद से पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कभी एक साथ काम नहीं किया। फैंस फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS